देवास। जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान पंजीयन कार्य के पर्यवेक्षण, पंजीयन केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण, हेल्पलाइन, पंजीयन संबंधी समस्त विवादों के निराकरण एवं अन्य विषयों पर निर्णय लेने के लिए कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति का गठन किया गया है। समिति में अपर कलेक्टर दक्षिण, उप संचालक कृषि, उपायुक्त/सहायक आयुक्त, सहकारी संस्थाएँ देवास, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक देवास, नोडल अधिकारी वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कार्पाेरेशन देवास, जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कर्पाेरेशन, तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन को सदस्य एवं जिला आपूर्ति अधिकारी देवास को सदस्य/सचिव बनाया गया है।