BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2026, 10:30 am
BIG NEWS : महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज, सीएम डॉ मोहन वानिकी सम्मेलन और आईएफएस मीट का करेंगे शुभारंभ, राजधानी के कई इलाकों में बिजली रहेगी गुल, उज्जैन में विक्रमोत्सव का आयोजन 15 फरवरी से 19 मार्च तक, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। सीएम डॉ मोहन यादव आज वानिकी सम्मेलन और आईएफएस मीट का शुभारंभ करेंगे। वे सुबह 10.30 बजे आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी पहुंचेंगे। जहां वानिकी सम्मेलन और IFS मीट-2026 का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री थीम गीत का विमोचन करेंगे। वहीं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी प्रदान करेंगे।


राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे सीएम
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। सीएम दोपहर 3 बजे कृषक कल्याण वर्ष 2026 के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। भोपाल में शासकीय गुलाब उद्यान, लिंक रोड क्रमांक-1, में प्रदर्शनी लगेगी। इसका उद्देश्य पुष्प उत्पादन और उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहन देना है।


CM के आज के कार्यक्रम
11.10-11.20 सुबह – आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन अकादमी एवं प्रबंधकीय संस्थान भोपाल आगमन- वानिकी सम्मेलन, आईएफएस सर्विस मीट
12.05-12.15 दोपहर – टी.टी. नगर दशहरा मैदान भोपाल आगमन- प्रदेश स्तरीय “संविदा कर्मचारी-अधिकारी सम्मेलन”/ संविदा अधिकारी संयुक्त मंचीय कार्यक्रम
01.00-01.10 दोपहर – शासकीय गुलाब उद्यान परिसर भोपाल आगमन- राज्य स्तरीय पुष्प महोत्सव 2026
02.00 दोपहर – निवास आगमन
06.50-07.00 सायं होटल सयाजी, भोपाल आगमन, स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज पुण्यतिथि है। साल 1948 में दिल्ली नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दिन को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी के सत्य-अंहिसा के सिद्धातों को याद किया जाता है।


राजधानी में 15 से ज्यादा इलाकों में बिजली रहेगी गुल
राजधानी भोपाल में आज शुक्रवार को भी 15 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। मेनेटेंस कार्य के चलते 4 से 7 घंटे तक बिजली नहीं आएगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बीडीए कॉलोनी, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया, सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक यूनीहोम कॉलोनी, इनायतपुर, कांकरिया, इमलिया, सेमरी, देहरीकलां, अमरावत और सुरैया नगर, वहीं सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक रुद्राक्ष, शिवा रॉयल पार्क कॉलोनी, शिवा स्प्रिंग, त्रिभुवन कॉलोनी क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।


उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 का आयोजन 15 फरवरी से 19 मार्च तक
15 फरवरी से 19 मार्च तक उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 का आयोजन होगा। जिसमें देश-विेदश के कलाकार जुटेंगे। उज्जैन में सोनू निगम परफॉर्म करेंगे। विक्रमोत्सव के दौरान कई सांस्कृतिक, साहित्यिक कार्यक्रम होंगे। उत्सव की शुरुआत शिव पूजा और शिवनाद जैसे आध्यात्मिक कार्यक्रमों से होगी। कार्यक्रमों में नाट्य समारोह और संगीत से जुड़े विचार विमर्श शामिल रहेंगे। आयोजनों से भारतीय संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय पौराणिक फिल्म महोत्सव रहेगा। 20 से ज्यादा देशों की पौराणिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा विज्ञान, कृषि और लोकसंस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE