नीमच। पुलिस मुख्यालय द्वारा “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” थीम पर आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर के नेतृत्व में यातायात पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को शहर के चौपड़ा चौराहा, मैसी शोरूम क्षेत्र एवं थाना परिसर के सामने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात टीम सूबेदार सुरेश सिसौदिया, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक दीपराज कैथवास, उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश सांखला, उपनिरीक्षक संगीता चौहान, प्रधान आरक्षक सुभाष परमार, गोपाल सोनी, दिनेश कर्णिक एवं आरक्षक कृष्णा सैनी द्वारा चालानी कार्रवाई की गई।
वाहन चेकिंग के दौरान नाबालिग वाहन चालकों, काली फिल्म लगे वाहनों, बिना नंबर प्लेट, बिना बीमा वाहनों तथा पटाखेदार साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिलों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइश भी दी गई।
इस अभियान के दौरान कुल 106 चालान बनाए गए, जिनसे 40,000 रुपये समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
यातायात पुलिस की आमजन से अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, युवा वर्ग स्टंटबाजी से दूर रहें, माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें, चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म न लगाएं, पटाखेदार साइलेंसर लगे वाहनों का उपयोग न करें। यातायात नियमों के उल्लंघन पर आकस्मिक वाहन चेकिंग के दौरान सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।