BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2026, 1:19 pm
BIG NEWS : नीमच में गांधीजी की पुण्यतिथि पर मद्य निषेध संकल्प दिवस, नशा मुक्ति को लेकर चला जनजागरूकता अभियान, बापू को श्रद्धांजलि के साथ दिया स्वस्थ युवा-सशक्त भारत का संदेश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी को नीमच में मद्य निषेध संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा रेडक्रास नशा मुक्ति केन्द्र, नीमच द्वारा जनहित में “स्वस्थ युवा - सशक्त भारत” अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के तहत शहर के अंबेडकर सर्किल के समीप नशा मुक्ति विषयक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें नशे के दुष्परिणामों तथा उससे बचाव के संदेश देने वाले पोस्टर एवं होर्डिंग्स प्रदर्शित किए गए। शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आमजन को मद्यपान और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक बसों पर नशा विरोधी संदेशों वाले स्टिकर चस्पा किए गए तथा पंपलेट वितरित कर नागरिकों को जागरूक किया गया। युवाओं एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज की आवश्यकता और महात्मा गांधी के मद्य निषेध के स्वप्न को रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि “आज नशा छोड़कर ही कल को बेहतर बनाया जा सकता है।” आमजन से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवारजनों, मित्रों व बच्चों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

इसके साथ ही जरूरतमंदों को सहायता लेने के लिए राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 की जानकारी दी गई, जहां प्रशिक्षित परामर्शदाताओं द्वारा पूर्ण गोपनीयता के साथ निःशुल्क परामर्श उपलब्ध कराया जाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE