भोपाल। आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में आज से दो दिनी वानिकी सम्मेलन एवं आईएफएस मीट-2026 शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर सम्मेलन का औपचारिक शुभारंभ और आईएफएस थीम गीत का विमोचन किया। डॉ. यादव ने सेवानिवृत्त आईएफएस और प्रदेश के पूर्व पीसीसीएफ डॉ. पीबी गंगोपाध्याय को प्रदेश के वनों की सुरक्षा और बेहतरी में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया। अवार्ड गंगोपाध्याय की पत्नी गौरी गंगोपाध्याय ने प्राप्त किया
कार्यक्रम में वन, पर्यावरण राज्यमंत्री दिलीप सिंह अहिरवार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख वीएन अंबाडे और वन अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित हैं। आईएफएस आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एचएस मोहंता ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले कार्यक्रम में आईएफएस अधिकारियों के साथ रिटायर्ड अधिकारी भी शामिल होंगे। इस दौरान वन विभाग की गतिविधियों और एचीवमेंट की जानकारी भी दी जाएगी।
आज होने वाले कार्यक्रम
मीट के शुभारंभ के बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान में वानिकी सत्र के अंतर्गत पहले सेशन में एक्सपर्ट द्वारा प्रजेंटेशन।
दूसरे सत्र में वन संरक्षक बालाघाट द्वारा कल्पतरु केस स्टडी पर प्रजेंटेशन।
संचालक वन विहार द्वारा विजन 2047 पर प्रजेंटेशन।
मंडल प्रबंधक छिंदवाड़ा द्वारा चंदन पौधरोपण पर प्रजेंटेशन।
वानिकी प्रश्नोत्तरी और सवाल-जबाव।
चित्रकला प्रतियोगिता में नर्सरी के केजी द्वितीय, कक्षा एक से चौथी और पांचवीं से आठवीं के बच्चे शामिल होंगे।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता-कक्षा एक तक के बच्चों के लिए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम।
कल होने वाले कार्यक्रम
खेलकूद प्रतियोगिता-स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मैनिट
सांस्कृतिक कार्यक्रम-भारतीय वन प्रबंधन संस्थान
रात्रि भोज-भारतीय वन प्रबंधन संस्थान