BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2026, 1:54 pm
KHABAR : मतदाता सूची शुद्धिकरण में उलझन, दस्तावेज जमा, फिर भी नोटिस, 5.70 लाख मतदाताओं के नाम-बर्थ डेट पर सत्यापन की मशक्कत, तार्किक त्रुटियों पर नोटिस से नाराज बीएलओ, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया निर्वाचन विभाग के लिए बड़ी प्रशासनिक चुनौती बनती जा रही है। तार्किक त्रुटियों की श्रेणी में आए 5.70 लाख मतदाताओं के नाम और जन्मतिथि का सत्यापन करना विभाग के लिए कठिन कार्य साबित हो रहा है।


हालांकि इन सभी मतदाताओं के नाम 2003 की मतदाता सूची से मैप किए जा चुके हैं, लेकिन विवरणों में मामूली विसंगतियों के चलते इन्हें संदेह की श्रेणी में रखा गया है। निर्वाचन आयोग का विशेष फोकस नाम और जन्मतिथि से जुड़ी त्रुटियों को दूर कर मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और विश्वसनीय बनाने पर है।


मामूली गड़बड़ी, फिर भी प्रक्रिया लंबी
जिन मतदाताओं के नाम या जन्मतिथि में मामूली त्रुटियां पाई गई हैं, उनसे संबंधित दस्तावेज बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा एकत्र कर एईआरओ को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन मामलों में घोषणा पत्र भरवाकर पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। गंभीर विसंगति होने पर ही मतदाताओं को केंद्र पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।


बीएलओ का कहना है कि अधिकांश मामलों में दस्तावेज पहले ही जमा हो चुके हैं और बड़ी संख्या में घोषणा पत्र ऑनलाइन अपलोड भी किए जा चुके हैं।


नोटिस वितरण को लेकर बीएलओ नाराज
एसआईआर के तहत तार्किक त्रुटि वाले मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसकी जिम्मेदारी बीएलओ को सौंपी गई है, लेकिन इंदौर में बीएलओ नोटिस बांटने का विरोध कर रहे हैं।


बीएलओ का कहना है कि बार-बार नोटिस देने से मतदाता नाराज हो रहे हैं और फील्ड में तनाव की स्थिति बन रही है। उनका तर्क है कि जिन विसंगतियों का समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर हो चुका है, उनका सत्यापन सीओ-एईआरओ स्तर पर किया जाना चाहिए, ताकि दोबारा नोटिस जारी करने की आवश्यकता न पड़े।


उप जिला निर्वाचन अधिकारी से जताई नाराजगी
एसआईआर और अन्य निर्वाचन कार्यों के दौरान आ रही व्यावहारिक समस्याओं को लेकर जिले के बीएलओ ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी नवजीवन विजय पंवार से मुलाकात की। कर्मचारी नेता हरीश बोयत और रमेश यादव ने बताया कि


सुनवाई प्रक्रिया में बीएलओ की अनिवार्य उपस्थिति समाप्त की जाए
मतदाता को सुनवाई के लिए लाने की जिम्मेदारी बीएलओ पर न डाली जाए
नोटिस वितरण के लिए घर-घर जाने के बजाय मतदाताओं को बूथ पर बुलाया जाए
विशेष निर्वाचन कार्यों का भुगतान समय पर किया जाए
सभी निर्देश केवल लिखित आदेश के माध्यम से जारी हों
अर्जित अवकाश को लेकर स्पष्ट जिला स्तरीय आदेश जारी किया जाए

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE