नीमच। कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही के आरोपों के चलते मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. आरके खद्योत को निलंबित कर दिया गया है। उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह ने यह कड़ी कार्रवाई की है।
स्वास्थ्य विभाग में लगातार सामने आ रही लापरवाहियों को गंभीरता से लेते हुए संभागायुक्त द्वारा यह निर्णय लिया गया। निलंबन आदेश के साथ ही सीएमएचओ का प्रभार डॉ. डी. प्रसाद को सौंप दिया गया है।
इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक स्तर पर हलचल मच गई है और इसे अनुशासनात्मक सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।