BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2026, 2:36 pm
KHABAR : महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर नशे के कारोबार को लेकर महिलाओं ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन, पढे़ अबरार पठान की खबर  

Share On:-

खरगोन। जिले के आदिवासी अंचल ग्राम सुखपुरी में तेजी से पनप रहे नशे के कारोबार से ग्रामीण परेशान है। खासकर महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। शुक्रवार को महिलाओं ने गांव में बिक रही अवैध शराब के साथ गांजे की बिक्री को लेकर विरोध के स्वर मुखर किये। बड़ी संख्या में मुख्यालय पहुंची महिलाओं ने एसपी के नाम शिकायती आवेदन सौपकर शराब और गांजा बिक्री पर रोक की मांग की। महिलाओं ने बताया ग्राम सुखपुरी, तहसील भगवानपुरा में अवैध रूप से बिक रही कच्ची, देशी-विदेशी शराब तथा गांजे से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। युवा पीढ़ी को नशे की लत लग गई है तथा घरेलू हिंसा के मामलों में भी वृद्धि हुई है। गांव के गरीब किसान परिवारों की आर्थिक स्थिति भी जर्जर हो रही है। गांव में जगह-जगह अवैध शराब बिकने के कारण बाहरी लोगों का भी गांव में आना-जाना लगा रहता है तथा रात-बेरात भी कई लोग गांव में घूमते हैं तथा गाली-गलौज आदि करते हैं। इससे महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE