मनासा। बेटी आराध्या सोनी, पिता महेंद्र सोनी (सहयोग मेडिकल) ने एक वर्ष की कठिन साधना, निरंतर अभ्यास और समर्पण के बल पर India Book of Records में अपना नाम दर्ज कर मनासा और मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है।
आराध्या ने आँखों पर पट्टी बाँधकर श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 12, 15 एवं 16 के कुल 64 श्लोकों का पाठ मात्र 13 मिनट 28 सेकंड में कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।
उल्लेखनीय है कि आराध्या 80 प्रतिशत स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से प्रभावित होने के बावजूद अपनी मजबूत इच्छाशक्ति, भक्ति और संस्कारों के माध्यम से यह साबित करती हैं कि प्रतिभा और विश्वास के आगे कोई शारीरिक बाधा आड़े नहीं आती।
इस उपलब्धि से मनासा तहसील सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग इस होनहार बिटिया पर गर्व महसूस कर रहे हैं।