BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2026, 4:49 pm
KHABAR : गायत्री मंत्र बुद्धि को निर्मल, पवित्र और उत्कृष्ट बनाने वाला महामंत्र, कथावाचक रामलाल पटेल ने बताया कि गायत्री मंत्र को जपने वाला आत्मबल, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। कसरावद तहसील के ग्राम गवला में चल रही सायंकालीन प्रज्ञा पुराण कथा के चौथे दिन गुरुवार को कथावाचक रामलाल पटेल ने बताया कि गायत्री मंत्र को जपने वाला आत्मबल संपन्न होता है। गायत्री का जप करने से व्यक्ति की कीर्ति बढ़ती है। गायत्री मंत्र बुद्धि को निर्मल, पवित्र और उत्कृष्ट बनाने वाला महामंत्र है। इसलिए नित्य कुछ मंत्र गायत्री के जरूर जपना चाहिए क्योंकि वह साधक की प्रत्यक्ष कामधेनु है, कल्पवृक्ष है, महाप्रज्ञा है। 


पटेल ने बताया कि सारे ऋषि मुनियों, देवताओं और महापुरुषों ने भी गायत्री का जप करके दुर्लभ सिद्धियां प्राप्त कीं। स्वयं भगवान राम ने गायत्री की उपासना करके बला और अबला नामक सिद्धियां प्राप्त की थी। भगवान श्रीकृष्ण के अनुसार छंदों में मैं स्वयं गायत्री हूं। गायत्री के जप का ही प्रभाव था जिसके बल पर सावित्री यमराज से अपने पति के प्राण बचाने में सफल हुई थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE