खनियाधाना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि खनियांधाना नगर के गांधी चौक पर श्गांधी शहीद दिवसश् के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर गांधी चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर नगरवासियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने बारी-बारी से प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस गरिमामयी कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व शिक्षक सुरेश चंद जैन द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में बापू के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और सभी ने दो मिनट का मौन रखकर देश के अमर शहीदों और महात्मा गांधी के बलिदान को नमन किया।