नीमच। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 30 जनवरी 2026 को शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में कलेक्टोरेट सहित जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शहीद दिवस पर प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश की उपस्थिति में सभी कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर प्रीति संघवी, एसडीएम संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे, श्रुति भयडिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टोरेट परिसर स्थित समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन रखकर शहीदों के बलिदान को नमन किया।