नीमच। शासकीय आयुर्वेद अस्पताल आंत्रीबुजुर्ग, बमोरा एवं हरवार द्वारा शुक्रवार को ग्राम प्रतापपुरा, बमोरी और हरवार में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। इन तीनों शिविरों में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, कब्ज, श्वास रोग, खांसी, जुकाम, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, प्रमेह जैसी बीमारियों की जांच की गई और आवश्यक औषधियां निःशुल्क वितरित की गईं।
शिविरों में बीपी की जांच, मौसमी बीमारियों से बचाव, तनावमुक्ति, नशामुक्ति, दिनचर्या और पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। कुल मिलाकर 146 रोगियों ने इन शिविरों का लाभ उठाया। शिविरों में डॉ. सोनिका सोलंकी, डॉ. तारेन्द्र सिंह सोनगरा, डॉ. नीरज भाटी और आयुष स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।