BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2026, 5:40 pm
KHABAR : बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, बाइक की चाबी खींचने से बिगड़ा मामला, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। भाजपा विधायक के भाई की गाड़ी रोकने पर बवाल मच गया, यह घटना नरवर थाना क्षेत्र की है। मामला उस समय और बढ़ गया जब पुलिसकर्मी ने बाइक से चाबी निकाल ली। जिसके बाद वह जवान से भिड़ गए और धमकी देते हुए कहा कि अब तो तू घर आकर गाड़ी छोड़ेगा। वहीं पुलिस वाले ने जवाब दिया, कोई घर नहीं आएगा, वर्दी यहीं उतारूं क्या’? विधायक के भाई और खाकी के बीच हुए इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। हुआ कुछ यूं कि नरवर थाने के बाहर पुलिसकर्मी वाहन चौकिंग कर रहे थे। इस दौरान करैरा से भाजपा विधायक रमेश खटीक के टीचर भाई भाग्य चन्द्र खटीक को बिना हेलमेट बाइक चलाने पर रोका गया तो वह पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे। इस दौरान एक पुलिसकर्मी ने बाइक की चाबी निकाल ली, पुलिसकर्मी ने जैसे ही बाइक की चाबी निकाली हो विधायक के भाई भड़क उठे और गाड़ी से नीचे उतर कर पुलिसकर्मी से बोले कि गाड़ी की चाबी कैसे निकाली, मामला बिगड़ता देख उक्त पुलिसकर्मी ने चाबी को थाना कैंपस में फेंक दिया, जिसके चलते मामला और तूल पकड़ गया। विधायक रमेश खटीक के भाई पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे और उन्हें कानून का पाठ पढ़ा दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि बाइक तो तू घर लेकर आएगा। वहीं एक दूसरे पुलिसकर्मी ने विधायक के भाई को उन्ही की भाषा में जवाब दे दिए, जिससे वह और भड़क उठे, सत्ता के रसूख में विधायक के भाई जहां ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाकर भी चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियो को धमकाने से पीछे नही हटे। वहीं पुलिसकर्मी भी विधायक के भाई की बाइक की चाबी निकालकर फेंक कर कानूनी नियमो का उलंघन करते हुए दिखाई दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE