BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 30, 2026, 7:50 pm
KHABAR : रेल सुरक्षा को लेकर सख्त हुआ आरपीएफ, चलाया विशेष जन-जागरूकता अभियान, स्कूलों में नुक्कड़ नाटक से दी समझाइश, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखकर पूर्ण सतर्क है। सुरक्षा को ध्यान में रखकर रेलवे सुरक्षा बल द्वारा समय - समय  पर जागरूकता अभियान चलाया जाता रहा है। 

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक रतलाम अश्वनी कुमार के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, रतलाम रामराज मीना के निर्देशन में  रतलाम मंडल क्षेत्र के अंतर्गत पैसेंजर ट्रेनों पर पत्थरबाजी, रेलवे ट्रैक व उससे जुड़े उपकरणों के साथ छेड़छाड़, अनाधिकृत ट्रैक पासिंग तथा रेलवे ट्रैक पर पशुओं के आ जाने से रेल संचालन में उत्पन्न बाधाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु आम नागरिकों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मंडल स्तर पर “ रेल के साथ खेल नहीं ” नामक विशेष अभियान की शुरुआत की गई है।

इसके अंतर्गत आज दिनांक 30.01.2026 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट मेघनगर के क्षेत्राधिकार में बल सदस्यों की एक टीम का गठन कर उप निरीक्षक अंकित चौधरी, उप निरीक्षक मायाराम गुर्जर एवं अन्य स्टाफ द्वारा विभिन्न विद्यालयों एवं ग्राम क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अभियान के तहत निम्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए- पीएम श्री शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चौनपुरा, विकासखंड मेघनगर, जिला झाबुआ, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नौगावां, जिला झाबुआ, पीएम श्री कन्या शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बामनिया एवं शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बामनिया के लगभग 3000 से अधिक बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों  के मध्य जागरूकता अभियान चलाया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं ग्रामीणों को रेल गाड़ियों पर पत्थर न फेंकने, रेलवे ट्रैक पार न करने, पटरी पर पत्थर अथवा अन्य अवरोध न रखने, रेलवे लाइन पर वीडियो/रील न बनाने तथा रेलवे संपत्ति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
साथ ही उपस्थित जनसमूह को यह भी बताया गया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दंडनीय अपराध हैं, जिनमें जुर्माना एवं कारावास तक का प्रावधान है। उन्हें यह भी समझाया गया कि रेलवे एक राष्ट्रीय संपत्ति है तथा रेल से यात्रा करने वाले आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है।

सुरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क है और भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में रेल सुरक्षा के प्रति चेतना विकसित करने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE