नीमच। दिनांक 31.01.2026 (शनिवार) को 11 केवी महू रोड़ फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 31.01.2026 (शनिवार) को एमपीआरडीसी द्वारा पोल शिफ्टिंग कार्य होने के कारण 11 केव्ही महू रोड फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 11.00 से दोपहर 3.00 बजे तक बंद रहेगा।
11 केव्ही महू रोड फीडर बन्द रहने से महू रोड़, पटवा कॉलोनी, उदय विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट कॉलोनी, वृन्दावन कॉलोना, प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड, कालानी कॉलोनी, वैभव नगर आदी क्षेत्र प्रभावित होगे। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।