BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2026, 11:23 am
NEWS : विधायक आक्या की अनुशंसा पर डीएमएफटी से 22 करोड़ से अधिक की स्वीकृतियां जारी, शिक्षा व चिकित्सा क्षेत्र को मिलेगी बड़ी मजबूती, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंसा पर डीएमएफटी मद से विधानसभा क्षेत्र में 22 करोड़ से अधिक रुपये की विकास स्वीकृतियां जारी की गई हैं। इनमें से लगभग 20 करोड़ रुपये विभिन्न विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के लिए तथा 2 करोड़ रुपये चिकित्सा विभाग में भवन मरम्मत एवं उपकरण क्रय हेतु स्वीकृत किए गए हैं।

विद्यालयों में कक्षा-कक्ष निर्माण हेतु बड़ी स्वीकृति-
डीएमएफटी मद से जारी स्वीकृतियों के तहत राजकीय कन्या महाविद्यालय में 2 कक्षा-कक्ष एवं शौचालय निर्माण हेतु 40 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक, बालिका उच्च माध्यमिक एवं महात्मा गांधी विद्यालयों में कुल 76 कक्षा-कक्ष निर्माण तथा राजकीय उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में 69 कक्षा-कक्ष निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही रा.उ.मा.वि. सादी में कंप्यूटर कक्ष एवं रा.उ.मा.वि. बस्सी में प्रयोगशाला निर्माण एवं उपकरणों के लिए भी स्वीकृति दी गई है। इन समस्त कार्यों पर कुल 17 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

विद्यालयों में वृहद मरम्मत कार्यों के लिए 2.26 करोड़-
इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न राजकीय उच्च माध्यमिक, उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों में वृहद मरम्मत कार्यों हेतु 2 करोड़ 26 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है।

जिला चिकित्सालय को मिलेंगे आधुनिक जांच उपकरण-
डीएमएफटी मद से श्री सांवलियाजी राजकीय जिला चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार हेतु विभिन्न उपकरणों की स्वीकृति जारी की गई है। इनमें हार्ट व कार्डियोग्राफी जांच के लिए ईको मशीन (30 लाख), आंखों में कालापानी जांच हेतु मशीन (4 लाख), बायोप्सी जांच के लिए हिस्टोपैथोलॉजी मशीन (85 लाख), टीएमटी मशीन (4 लाख), थायरॉयड जांच मशीन (18 लाख) एवं डिजिटल एक्स-रे मशीन (25 लाख) शामिल हैं।

चिकित्सा भवनों की मरम्मत के लिए भी स्वीकृति-
इसके अतिरिक्त श्री सांवलियाजी राजकीय जिला चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ के भवन मरम्मत हेतु 25 लाख रुपये, जिला आयुर्वेद चिकित्सालय पाडनपोल के भवन मरम्मत हेतु 20 लाख रुपये तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पालेर के भवन मरम्मत कार्य हेतु 10 लाख रुपये की स्वीकृति जारी की गई है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि इन स्वीकृतियों से क्षेत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE