चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शनिवार को जिला पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने उपस्थिति रजिस्टर, ड्रेसिंग रूम, स्टोर रूम, कार्यालय एवं पोर्च का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिकित्सालय में नियमित सफाई बनाए रखने, उपकरणों के उचित रख-रखाव तथा पशु रोगियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की हिदायत भी दी गई।