BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2026, 3:09 pm
KHABAR : क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम मालखेडा एवं मेलानखेडा में आत्मा योजनान्तर्गत हुआ पशुपालक संगोष्‍ठी का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में वर्ष 2025-26 में क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम मालखेडा एवं मेलानखेडा में आत्मा योजनान्तर्गत शुक्रवार को पशुपालकों की संगोष्ठी आयोजित की गई।

कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में दुग्ध समृद्धि अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 104 ग्रामों में 100 प्रतिशत टीकाकरण,पशुओं में टैगिंग एवं कृत्रिम गर्भाधान की सेवाएं प्रदान की जा रही है। जिले में आत्मा योजना के तहत 15 शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। पशुपालकों की संगोष्ठियों में सफल पशुपालक, जिन्होनें पशुपालन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धी हॉसिल की है, उनके अनुभव, चुनौतियों एवं सफलता की कहानी उन्ही की जुबानी पशुपालकों के साथ साझा करवाई जा रही है।

उपसंचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने बताया, कि ग्राम मालखेडा तथा मेलानखेडा में संगोष्ठियाँ आयोजित की गई। इसमें पशुपोषण, पशु स्वास्थ्य एवं नस्ल सुधार पर डॉ. मिनल पाटनी, डॉ. सी.एल. मालवीय, डॉ.बी.एल. भारती आदि ने जानकारी दी तथा उदाहरणीय पशुपालक मोहन रामनानी तथा रामनिवास बलाई ने अपनी सफलता की कहानी पशुपालकों से साझा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE