BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2026, 4:48 pm
KHABAR : विधायक दिलीप सिंह परिहार करेंगे दक्षिण मंडल में 60 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, फरवरी माह की इस तारीख को विभिन्न पंचायतों में होगी सामुदायिक भवन, सीसी रोड व अन्य कार्यों की शुरुआत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेशभर में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इसी कड़ी में नीमच विधानसभा क्षेत्र में माननीय विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा विकास कार्यों को नई गति दी जा रही है।

दक्षिण मंडल के मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने बताया कि 1 फरवरी को विधायक दिलीप सिंह परिहार दक्षिण मंडल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अरनिया चुंडावत में कम्युनिटी हॉल डोम का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही वनांचल क्षेत्र की अमावली जागीर एवं घासुंडी जागीर पंचायतों में भी डोम निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। वहीं विभिन्न स्थानों पर सीसी रोड एवं टीन शेड निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ किया जाएगा। इन सभी विकास कार्यों की कुल लागत 60 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

चौपाल के माध्यम से जनता से संवाद-
दौरे के दौरान विधायक परिहार चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता से संवाद करेंगे। इस दौरान सरकार की नीतियों, योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी जाएगी तथा आमजन की समस्याओं का समाधान कर अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर चर्चा की जाएगी।

जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहेंगे उपस्थित-
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर, मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE