चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल में स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव और प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी. श्रीकुमार के निर्देशन में अंतर-सदनीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता स्कूल के शंकर मेनन सभागार में आयोजित हुई।
मुख्य अतिथि प्राचार्य कर्नल जसरोटिया का स्वागत सीनियर मास्टर ओंकार सिंह ने किया। स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में ज्ञानवर्धन, बौद्धिक क्षमता और टीमवर्क को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता में कुल नौ सदनों की टीमें भागी, प्रत्येक टीम में दो-दो छात्र शामिल थे। प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, भाषा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, सड़क सुरक्षा, रक्षा, श्रव्य-दृश्य, इतिहास और भूगोल तथा रैपिड फायर राउंड सहित कुल आठ राउंड आयोजित किए गए।
अंतिम परिणाम में सांगा हाउस प्रथम, हमीर हाउस द्वितीय और कुश हाउस तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का संचालन सयोजक बी. बी. व्यास ने किया, जबकि संगणक कार्य गणित अध्यापक पियुष दाधीच ने संभाला।
मुख्य अतिथि कर्नल जसरोटिया ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों में ज्ञान के साथ-साथ उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। उन्होंने विजेता छात्रों को प्रशस्ति पत्र और सांगा हाउस की टीम को ट्रॉफी प्रदान कर बधाई दी।