BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2026, 7:20 pm
NEWS : विधायक आक्या की अनुशंषा पर सडक व प्रार्थना हॉल निर्माण कार्य के लिए 21 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृतियां जारी, ग्रामीणों को मिलेगी राहत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की अनुशंषा पर डीएमएफटी मद से विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सड़क निर्माण कार्यो हेतु 20 करोड़ एवं विभिन्न विद्यालयो में प्रार्थना हाॅल/डाॅम निर्माण हेतु 1 करोड़ 40 लाख की स्वीकृतियां जारी की गई है।
विधायक आक्या की अनुशंषा पर डीएमएफटी मद से जारी स्वीकृती के तहत सम्पर्क सड़क गुणेर से मोतीपुरा तक 1.250 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 75 लाख, रावत का तालाब से पालछा हनुमानजी की ओर तीन किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 70 लाख, केलझर-फुसरिया मैन रोड से मेवासा होते हुए सूरत सिंह जी का खेडा तक डेढ़ किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 90 लाख, डूंगाजी का खेडा से भीलों का दाता दो किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 20 लाख, गोपालपुरा से रतना घाटी तक 2.500 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 30 लाख, भदेसर स्वामी विवेकानन्द मोडल स्कूल के सामने से हाॅस्पीटल तक एक किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 60 लाख, केसरपुरा से सांकलखेडा चैराहे तक दो किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 20 लाख, घोसुण्डा मेन रोड़ से कुमावत मोहल्ला पथवारी तक 1.250 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 75 लाख, बस्सी-बिजयपुर मुख्य सडक से बोबलाकला-खुर्द तक तीन किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 70 लाख, रास्यामंगरी से मध्यप्रदेश सीमा तक एक किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण हेतु 60 लाख रूपये स्वीकृत किए गए है।
इसी क्रम में मानपुरा मोक्षधाम से चामुण्डा मंदिर हडमाला तक एक किलोमीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 65 लाख, रोजडा में 0.400 सीसी किलोमीटर क्षैत्र में सडक निर्माण हेतु 57 लाख, घोसुण्डा डेम से सतपुडा ग्राम तक 0.350 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 35 लाख, सेमलपुरा मोड का बालाजी मंदिर से गौरवपथ तक 0.700 किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण हेतु 45 लाख, शिवसिंह जी का खेडा से सिरोडी तक एक किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 60 लाख, कन्नोजिया स्कूल से भीलगट्टी तक तीन किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु  1 करोड़ 80 लाख, ब्यावर से चांपाखेडी तक 1.800 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 20 लाख, भदेसर मेन रोड से अदमादीया बावजी तक एक किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 60 लाख, हांसला से सांकलखेडा गढवाडा तिराहे तक 2 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 20 लाख, पुरोहितों का सांवता मैन रोड से मांदलदा ग्रीड तक तीन किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 1 करोड़ 70 लाख की स्वीकृती सहीत कुल 20 कार्यो पर 19 करोड़ 82 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।
डीएमएफटी मद से जारी स्वीकृति के तहत ग्राम घटियावली, मानपुरा, भोईखेडा, नेतावल गढपाछली, घटियावली, धनेतकला व आक्या के राजकीय उच्च माध्यमिक, बालिका उच्च माध्यमिक व महात्मा गांधी विद्यालयो में कुल 7 प्रार्थना हाॅल/डाॅम निर्माण कार्यो पर 1 करोड़ 40 लाख की राशी स्वीकृत जारी की गई है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE