चित्तौड़गढ़। भूपालसागर उपखण्ड के आकोला नगर पालिका कार्यालय में शनिवार को आयोजित ग्राम उत्थान शिविर का जिला कलक्टर आलोक रंजन ने अवलोकन किया।
शिविर का उद्देश्य राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, पशुपालकों और आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर सुनिश्चित करना है।
इस अवसर पर कृषि, पशुपालन, चिकित्सा, शिक्षा, उद्योग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा आवेदन प्राप्त किए। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को इन आवेदनों और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपखण्ड अधिकारी महेश गगोरिया, तहसीलदार, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में किसान भी उपस्थित रहे।