BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2026, 10:24 am
NEWS : एनएसएस सर्वेक्षण से नीति निर्माण को मिलेगा आधार, कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा- सरकारी योजनाओं की मजबूती के लिए सर्वे जरूरी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने आमजन से राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एन.एस.एस.) के अंतर्गत किए जा रहे सर्वेक्षण कार्य में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं से संबंधित सूचनाएँ एकत्र करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर यह सर्वेक्षण कराया जाता है।

जिला कलक्टर ने बताया कि वर्तमान में राज्य में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 80वें दौर (घरेलू पर्यटन व्यय सर्वेक्षण) के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले के चयनित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जुलाई 2025 से जून 2026 तक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। यह कार्य आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग चित्तौड़गढ़ तथा अधीनस्थ ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालयों में पदस्थापित कार्मिकों द्वारा किया जा रहा है।

उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि जब आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के कार्मिक सर्वेक्षण हेतु गांव, शहर, परिवार अथवा व्यवसाय से संबंधित जानकारी लेने आएँ, तो उन्हें सही, पूर्ण एवं तथ्यात्मक जानकारी प्रदान कर सहयोग करें। सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त समस्त जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा इसका उपयोग केवल राष्ट्रीय योजनाओं एवं नीति-निर्धारण के लिए किया जाता है। आमजन की निजता का पूरा ध्यान रखा जाता है।

जिला कलक्टर ने जिले के ग्राम पंचायत प्रशासकों, सरपंचों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्धजनों, वेलफेयर सोसायटियों एवं उद्यमी संगठनों से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को एन.एस.एस. सर्वेक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करें।

इस अवसर पर आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक शबनम खोरवाल ने भी बताया कि एन.एस.एस. सर्वेक्षण के दौरान एकत्र की गई सभी सूचनाएँ पूरी तरह गोपनीय रहती हैं तथा आमजन की निजता पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE