BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2026, 10:58 am
KHABAR : विधायक दिलीप सिंह परिहार आज करेंगे दक्षिण मंडल में 60 लाख से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी राहत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। विधायक दिलीप सिंह परिहार आज 1 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र के दक्षिण मंडल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अरनिया चुंडावत में कम्युनिटी हॉल डोम का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही वनांचल क्षेत्र की दोनों पंचायतों अमावली जागीर एवं घसुंडी जागीर में भी डोम निर्माण, सीसी रोड एवं टीन शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इन सभी विकास कार्यों पर 60 लाख रुपये से अधिक की लागत आएगी।

दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक परिहार अपने दौरे के दौरान चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान का प्रयास करेंगे तथा अधिक से अधिक पात्र लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। साथ ही वे सरकार की रीति-नीति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को देंगे।

गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नीमच विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक दिलीप सिंह परिहार के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है और हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक परिहार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर, मंडल महामंत्री, मंडल पदाधिकारी, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE