सेगांव। “जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई”, “हम्मू अख्खा हिंदू छे”, “भारत माता की जय”, “जय जय सियाराम” जैसे जोशीले नारों के बीच शनिवार सुबह विकासखंड की ग्राम पंचायत केली में हिंदू महासम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ।
सम्मेलन की शुरुआत एक विशाल और भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें हजारों ग्रामीणों ने हाथों में भगवा पताकाएं थामे उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची, जहां पूरे वातावरण में धार्मिक उत्साह और राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम स्थल पर भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित सनातनियों का मन मोह लिया। मंच से प्रस्तुतियों के दौरान पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
सम्मेलन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में पहुंचे सनातनियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण में रंगा नजर आया।