BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2026, 11:35 am
KHABAR : नगर पोलायाकला के बस स्टैंड पर चल रही चतुर्थ दिवस की भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, कृष्ण जन्मोत्सव मे जमकर झूमे श्रद्धालु नंद घर आनंद भयो के जयकारों से गूंजा पांडाल, पढे़ सोहन मरेठिया की खबर  

Share On:-

पोलायकलां। नगर पोलायाकला के बस स्टैंड पर सार्वजनिक रामदेव सेवा समिति के द्वारा कराई जा रही भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर आज कृष्ण जन्म उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर कृष्ण जन्म के साथ पंडाल में नंद घर आनंद भयों जय कन्हैया लाल की के जयकारों से पूरा पंडाल गुंजायमान हो गया ओर श्रद्धालु झूम उठे। जिधर देखो उधर कृष्ण भक्ति में डूबे हुए श्रद्धालु नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया श्रद्धालुओं के द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल और फूलों की वर्षा करके कृष्ण जन्म की बधाई दी गई।


अभिमान ने ही रावण कंस दुर्याेधन का विनाश किया
भगवताचार्य ने भक्तों को कथा श्रवण करवाते हुए कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में अभिमान नहीं करना चाहिए क्योंकि अभिमान ही पतन का कारण होता है जिस प्रकार से कंस, रावण, दुर्याेधन, आदि का अभिमान नष्ट करने के लिए धरा पर परमात्मा को स्वयं अवतार लेकर दुष्टों का संहार करना पड़ा इसलिए मनुष्य को जीवन में अभिमान नहीं करना चाहिए। इसलिए हमेशा नम्रतापूर्वक अपने जीवन की जिए और भगवत भक्ति में लीन होकर उस प्रभु बांके बिहारी का भजन करे यही अंत समय में मनुष्य के काम आएगा आज के समय माया मनुष्य को वशीभूत करके चारों ओर से घेरे हुए हैं। माया मनुष्य को सत्कर्म नहीं करने देती है इसलिए उस माया के चंगुल से छूट करके अपने मन को प्रभु भक्ति में लगाए ताकि आपके जीवन का उद्धार हो सके क्योंकि परमात्मा का नाम ही एक ऐसा मार्ग है जो आपका उद्धार कर सकता है । इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE