नरसिंहगढ़। राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ तहसील के ग्राम बावड़ी खेड़ा में संत शिरोमणि रविदास जयंती का आयोजन हर्षाेल्लास एवं श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव, आशा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर संत रविदास जी के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि संत रविदास जी ने समानता, एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव ने कहा कि संत रविदास जी की शिक्षाएं आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने कहा कि सभी को संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर समाज में समरसता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामीणजनों ने संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर गांव में सकारात्मक और धार्मिक वातावरण देखने को मिला।