नीमच। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को अपने निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर एवं कलेक्टर्स के साथ बैठक कर “किसान कल्याण वर्ष- 2026” के लक्ष्यों पर केंद्रित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर कृषि मंत्री एदल सिंह कसाना, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
नीमच में एनआईसी कक्ष में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अपर कलेक्टर बीएस कलेश सहित कृषि, उद्यानिकी, सहकारिता, पशुपालन एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला अधिकारी मौजूद रहे।