BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2026, 1:46 pm
BIG NEWS : एमपी के किसान ने खींचा ध्यान, अनाज, प्राचीन-वर्तमान सिक्कों से बनाई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीर; आम बजट 2026 को लेकर कही ये बात, पढे़ खबर

Share On:-

इटारसी। देश का आम बजट पेश हो गया हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश के इटारसी के ग्राम सुपरली के किसान योगेंद्र सोलंकी ने अपनी अनोखी कला से सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने अनाज, प्राचीन और वर्तमान सिक्कों से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तस्वीर बनाई हैं।


इस कलाकृति में धान, राजगिरा, तिल, अलसी और 50-60 के दशक के पुराने सिक्कों के साथ प्राचीन मुद्रा ‘कोंडी’ का उपयोग किया गया है। किसान योगेंद्र सोलंकी का कहना है कि यह रचना बजट से देश में समृद्धि, खुशहाली और आर्थिक मजबूती की उम्मीद का प्रतीक है। उन्होंने बजट से किसानों, मजदूरों और आम नागरिकों को लाभ मिलने की कामना भी की हैं।


योगेंद्र सोलंकी ने पुराने सिक्कों को संरक्षित करने के लिए जिला स्तर पर संग्रहालय या बैंकों में प्रदर्शनी लगाने का सुझाव भी दिया है, ताकि नई पीढ़ी अपने इतिहास से जुड़ सके। आपको बता दें कि इससे पहले भी वे अनाज से कई राष्ट्रीय नेताओं और महापुरुषों की तस्वीरें बना चुके हैं।


बजट 2026 की बड़ी बातें
7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का ऐलान।
बायो फार्मा सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपयेबड़े टेक्सटाइल पार्क बनेंगे।
कैंसर और शुगर की दवा के दाम कम होंगे।
शहरी आर्थिक क्षेत्र पर प्रति वर्ष 5 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनाया जाएगा।
20 नए जल मार्ग बनाने की तैयारी है।
MSME के लिए 10 हजार करोड़ रुपये।
3 केमिकल पार्क का निर्माण
महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE