भौरासा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौरासा में वार्षिक गतिविधियों के अंतर्गत पुरस्कार वितरण एवं कक्षा 10वीं व 12वीं की छात्राओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष संजय कुमार जोशी रहे, जबकि विशेष अतिथि उपाध्यक्ष जय सिंह राणा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य श्रीमती नीता शर्मा ने की।
मुख्य अतिथि संजय जोशी ने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विशेष अतिथि जय सिंह राणा ने मंच से घोषणा की कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं में सर्वाधिक अंक लाने वाली छात्राओं को 11-11 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। मेधावी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आशीष चौरसिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्रीमती मोहिनी निर्मल द्वारा किया गया।