BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2026, 2:29 pm
KHABAR : राष्ट्रीय एकता शिविर में एनएसएस स्वयंसेविका माया गुर्जर का चयन, बधाईयों का लगा ताता, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा की स्वयंसेविका माया गुर्जर, पिता शिवलाल जी गुर्जर, का राष्ट्रीय एकता शिविर 2026 हेतु चयन हुआ है। यह शिविर बिहार के भागलपुर में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें वे 4 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक सहभागिता करेंगी। इस राष्ट्रीय स्तर के शिविर में माया गुर्जर मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए विभिन्न राज्यों से आए स्वयंसेवकों के साथ सहभागिता करेंगी। शिविर के दौरान उन्हें बिहार की संस्कृति, विरासत एवं ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित होने का अवसर प्राप्त होगा, साथ ही देश के विभिन्न प्रांतों से आए स्वयंसेवकों की भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं को समझने का अनुभव मिलेगा।


शिविर में आयोजित विविध गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेविका राष्ट्र सेवा, समाज सेवा, सामाजिक विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण के विभिन्न पहलुओं को सीखेंगी, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होगा। यह चयन महाविद्यालय, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE