अशोकनगर। यूजीसी कानून के विरोध में देश भर में धरने एवं विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं इसी को लेकर अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील में भी आज सवर्ण समाज द्वारा नगर में रैली निकालकर नगर परिषद ग्राउंड पर धरना प्रदर्शन किया गया और तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया।
ज्ञात हो कि देशभर में यूजीसी एक्ट को लेकर सवर्ण समाज द्वारा जगह-जगह विरोध प्रदर्शन धरने एवं रैली निकालकर और इस काले कानून के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में नगर मुंगावली में सवर्ण समाज द्वारा नगर परिषद ग्राउंड में धरना प्रदर्शन कर कई वक्ताओं द्वारा अपनी बात प्रस्तुत की जिसमें उन्होंने इस काले कानून का विरोध करते हुए सरकार से इसको वापस लेने की मांग की है। इस दौरान मुंगावली नगर में सुबह से 12 बजे तक बाजार बंद रहा।
धरना प्रदर्शन के पश्चात एक विशाल रैली का आयोजन किया गया रैली में यूजीसी कानून के विरोध में नारेबाजी की गई यूजीसी कानून वापस लो,तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए गए। यह रैली नगर के मुख्य मार्ग बस स्टैंड नया बाजार पोस्ट ऑफिस चौराहा पुराना बाजार रामलीला मंच तालाब रोड मल्हारगढ़ रोड स्टेशन रोड होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची जहां पर राष्ट्रपति के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया।