BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2026, 5:27 pm
NEWS : वीबीजी रामजी अभियान भाजपा का अभिनव जनसंपर्क माध्यम, जसवंत विश्नोई ने कहा- सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ का वीबीजी रामजी सम्मेलन रविवार को ओछड़ी स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता जीव-जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं वीबीजी रामजी अभियान के प्रदेश संयोजक जसवंत विश्नोई रहे, जबकि अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने की।

जिला भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि मुख्य वक्ता जसवंत विश्नोई ने अपने संबोधन में कहा कि वीबीजी रामजी अभियान भारतीय जनता पार्टी का एक अभिनव प्रयास है, जिसके माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और संवेदनशीलता के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

विश्नोई ने कहा कि योजना के नाम को लेकर विपक्ष द्वारा दुष्प्रचार किया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार ने इस योजना के अंतर्गत मजदूरों को पहले की तुलना में अधिक लाभ प्रदान किए हैं। उन्होंने बताया कि अब मजदूरों को 100 के स्थान पर 125 दिन रोजगार, बेहतर वेतन और अधिक कार्य अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे वीबीजी रामजी अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर आम नागरिकों को सरकार की योजनाओं से जोड़ें।

भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। वीबीजी रामजी जैसे अभियान कार्यकर्ताओं को समाज से सीधे जोड़ते हैं और संगठन की विचारधारा को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत- 2047 के लक्ष्य को ध्यान में रखकर बनाई गई यह योजना राजनीति से प्रेरित नहीं, बल्कि दूरदर्शी सोच का परिणाम है।

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि वीबीजी रामजी योजना में कांग्रेस को केवल नाम से आपत्ति है, इसी कारण भ्रम फैलाया जा रहा है। वास्तविकता यह है कि इस योजना में मजदूरों के कार्यदिवस और वेतन दोनों में वृद्धि की गई है। भाजपा की नीति और नीयत दोनों ही जनकल्याण को समर्पित हैं।

वीबीजी रामजी अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्मेलन से कार्यकर्ताओं को नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रघु शर्मा ने किया एवं आभार जिला महामंत्री कैलाश मंत्री ने व्यक्त किया। अतिथियों का स्वागत सह-संयोजक ओंकारलाल धाकड़ एवं पहलवान सालवी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, ओंकारलाल धाकड़, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनाणी, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, सह-संयोजक आशीष शर्मा, सह मीडिया प्रभारी लोकेश त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE