चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज की जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। निंबाहेड़ा नगर में संत शिरोमणि रविदास सेवा समिति, निंबाहेड़ा के तत्वावधान में संत श्री रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
रविवार दोपहर करीब 12.30 बजे नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई यह शोभायात्रा जब चित्तौड़ी दरवाजा स्थित पुराने हॉस्पिटल के समीप पहुँची, तो वहां उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा शोभायात्रा का आत्मीय, भावभीना और भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।
शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजित संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के चित्र पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राइवल द्वारा माल्यार्पण किया गया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए संत श्री रविदास जी के सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेशों को आत्मसात करने का आह्वान किया तथा नगरवासियों को जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष चांदमल वीरानी एवं मुकेश मेघवाल, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण चौहान, आईटी सेल नगर सहसंयोजक ललित पंचोली, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, रामचंद्र बामणिया, शांतिलाल लाडना, यू.एस. शर्मा, ज्ञानचंद पालेचा, रशीद खान, फरीद खान, मंसूर अली बोहरा, बाबू खान मेव, मांगीलाल बामणिया, मोहसिन खान, रतनलाल मेघवाल, छोगालाल तेली, फिरोज खान, हेमराज मेघवाल, भेरूलाल मेघवाल, प्रहलाद मेघवाल, कन्हैयालाल मेघवाल, रामलाल बामणिया, दौलतराम मेघवाल, मदनलाल मेघवाल, विकास मेघवाल, दशरथ मेघवाल, बगड़ी राम मेघवाल, दुर्गाशंकर मेघवाल, कस्तूरचंद मेघवाल, दिनेश बामणिया, मनोहरलाल मिनाना, प्रकाश मेघवाल, गुलाबचंद मेघवाल, चुन्नीलाल मेघवाल, गोवर्धनलाल मेघवाल, कारूलाल मेघवाल, प्रतापचंद्र मेघवाल, राहुल भाटी, भूपेंद्र बामणिया, कमलेश मीणा सहित कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन, बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्ति, श्रद्धा और सामाजिक समरसता से ओतप्रोत रहा। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने संत श्री रविदास जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।