BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2026, 10:32 am
BIG REPORT : ओलावृष्टि से तबाह फसलों का विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों को शीघ्र राहत का भरोसा, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। विधायक अनिरुद्ध माधव मारू ने आंकली पंचायत के ग्राम रूपावास सहित आसपास के ग्रामों में हुई ओलावृष्टि एवं असमय बारिश से प्रभावित फसलों का किसानों के साथ खेतों में पहुँचकर प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से चर्चा कर फसल क्षति की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।
विधायक मारू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का शीघ्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी सर्वे कराकर किसानों को समय पर उचित मुआवजा एवं राहत उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसान हितैषी है और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार हर विपरीत परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है और किसी भी किसान को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।
विधायक मारू ने किसानों को आश्वस्त किया कि ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई के लिए शासन स्तर पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे और किसानों के हितों की रक्षा पूरी प्रतिबद्धता के साथ की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE