मुरैना। मुरैना जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कैलारस ग्रामीण के कस्बा गांव लीलेर का पुरा में रहने वाली एक गरीब घर की बिटिया सानिया कुशवाह के माता पिता कृषि कार्य करते हैं जिससे अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं आपको बता दें कि उनकी बिटिया सानिया कुशवाह ने अपनी मेहनत और लगन के साथ भारतीय जलसेना की तैयारी शुरू कर दी , फिर मंजिल की तरफ दौड़ी सानिया कुशवाह के दिल में जुनून और आत्माओं में विश्वास फिर माता-पिता का साथ में आशीर्वाद, फिर सानिया कुशवाह आगे अपने भविष्य की ओर बढ़ती चली गई जब जाकर कड़ी मेहनत के बाद सानिया कुशवाह ने भारतीय जलसेना परीक्षा उत्तीर्ण कर,भारतीय जलसेना की ट्रेनिंग सेंटर मुंबई पहुंची ,ट्रेनिंग सफलतापूर्वक होने के 4 माह बाद अपने माता-पिता को खुशखबरी दी तो सानिया कुशवाह के माता-पिता और रिश्तेदार कैलारस अंचल के आम नागरिको के चेहरे पर खुशी की लहर दिखाई दी,और जब सानिया कुशवाह पुत्री रामनिवास कुशवाह उम्र 20 साल भारतीय जलसेना की ट्रेनिंग सेंटर से सफलतापूर्वक घर कैलारस वापस आने पर कैलारस शक्कर कारखाना से लेकर लीलेर का पुरा तक जोर शोर से सानिया कुशवाह का फूल मालाओं के साथ डीजे बाजे देशभक्ति गाने के साथ स्वागतम किया गया जब इस विषय पर सानिया कुशवाह से चर्चा की गई तो सानिया कुशवाह ने बताया कि मेरी कामयाबी का श्रेय मेरे माता-पिता के लिए जाता हैं । मेरे माता-पिता मुझे घरेलू कामकाज से दूर रखते थे कभी मेरी पढ़ाई को लेकर मुझे पढ़ने में आगे ही बढ़ाया फिर मेरे दिल में जुनून और आत्माओं में विश्वास मेरी मेहनत और संघर्ष का नतीजा आपके सामने दिखाई दे रहा है और मैं क्षेत्र की बेटियों के लिए संदेश भी देना चाहती हूं । अगर दिल में जुनून हो आत्माओं में विश्वास है , लक्ष्य कभी कठिन नहीं होता.... इसी विषय पर प्रेमसिंह कुशवाह ने कहा कि बेटियों को पढ़ाना चाहिए ,और बेटियों को बचाना भी चाहिए़, शिक्षा -और संस्कार देना माता पिता का कर्तव्य है।बेटियों को आगे बढ़ाओ ताकि भविष्य में बेटियां अपनी मंजिल को प्राप्त कर सके।