नीमच। ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), नीमच द्वारा विभिन्न नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। संस्थान द्वारा 4 फरवरी 2026 से महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण, 5 फरवरी से कृषक उद्यमी प्रशिक्षण, 7 फरवरी से औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती तथा 10 फरवरी 2026 से बकरी पालन प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। इन सभी प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए पंजीयन प्रारंभ हो चुके हैं।
प्रवेश पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। प्रशिक्षण का लाभ केवल नीमच जिले के ग्रामीण अंचल के युवक-युवतियों को मिलेगा, जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच हो। प्रशिक्षण अवधि के दौरान आवास, भोजन एवं नाश्ते की व्यवस्था पूर्णतः नि:शुल्क रहेगी। साथ ही इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र पर ही ऋण (लोन) आवेदन पत्र भरने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रबंधक आर.सेटी सिद्धार्थ शंकर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक प्रशिक्षणार्थी चार पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड एवं अंकसूची की छायाप्रति (तीन-तीन सेट) के साथ आवेदन पत्र भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, हवाई पट्टी के सामने, विश्राम भवन के पास, चीताखेड़ा मेन रोड, नीमच में जमा कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षणार्थी सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मोबाइल नंबर 9111053516 पर संपर्क कर सकते हैं।