BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2026, 1:28 pm
KHABAR : इंदौर निगमायुक्त ने किया जोन-9 का निरीक्षण, अधिकारियों से कहा-काम में तेजी लाएं, जनता को न हो परेशानी, रहवासियों ने गिनाईं समस्याएं, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सोमवार को जोन क्रमांक 9 के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने त्रिवेणी पानी की टंकी क्षेत्र, देव नगर, पांचू की चाल सहित अन्य इलाकों में चल रहे जलप्रदाय लाइनों के कार्यों का निरीक्षण किया। यहां दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए नई पानी की लाइन डालने का काम किया जा रहा है।


निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने विशेष रूप से दूषित पानी की समस्या के निराकरण के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। त्रिवेणी पानी की टंकी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही दूषित पानी की समस्या के समाधान के तहत हो रहे कार्यों को देखकर उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्रवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।


इसके बाद निगमायुक्त ने देव नगर और पांचू की चाल इलाके में जलप्रदाय लाइन डालने के कार्यों को तेज करने, समय सीमा में काम पूरा करने और कार्य के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने क्षेत्र के रहवासियों से संवाद भी किया। लोगों ने दूषित पानी और जल आपूर्ति से जुड़ी अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। निगमायुक्त ने इन समस्याओं का जल्द स्थायी समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना नगर निगम की सर्वाेच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE