BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2026, 2:26 pm
BIG NEWS : एमपी कांग्रेस को आर्टिस्ट की तलाश, टिकट मांगने वाले रहें दूर, दल से दिल मिलेगा तभी होगी भर्ती, टैलेंट हंट के लिए रखी अनोखी शर्त, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के लिए प्रतिभा खोज अभियान चलाएगी। पार्टी को म्यूजिशियन, सिंगर, कंपोजर, राइटर जैसी विधाओं में एक्सपर्ट आर्टिस्ट की तलाश है। लेकिन टैलेंट हंट के लिए कई अनोखी शर्त रखी गई है। टिकट मांगने वाले को मौका नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं दल से दिल मिलने पर ही भर्ती होगी। इन पदों के लिए आए हुए आवेदनों की स्क्रूटनी होगी। इसके बाद इन्हें नियुक्त किया जाएगा।


एमपी कांग्रेस के संगठन महामंत्री संजय कामले ने एक आदेश जारी किया हैं। जिसमें लिखा - संगठन के लिए - कांग्रेस संगठन विचारधारा से जुड़े वो साथी जो जो चुनावी प्रक्रिया से दूर रहकर पार्टी के संगठन कार्य में रूचि रखते हों, समय दे सकते हों (जिले अथवा प्रदेश में) उनका स्वागत है।


साहित्यिक विधा - रचनात्मक कार्यक्रम हेतु- ऐसे साथी जो गीत गाते हों, कोई वाद्य यंत्र बजाते हों, विभिन्न विषयों पर लेखन कार्य, कविता, मुहावरे, शायरी करते हों, नारे बनाते हों, कार्यक्रम के संचालन करते हों आदि विधाओं के ऐसे साथी कांग्रेस के लिए कार्य करते हेतु आमंत्रित हैं। कृपया अपने व्यक्तिगत विवरण के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महेंद्र जोशी जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और ललित सेन, प्रभारी मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य से संपर्क करें। अंतिम तिथि 5 फरवरी 2026 है, सभी आयु वर्ग के योग्य साथियों का स्वागत है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE