BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2026, 3:27 pm
KHABAR : महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा महाकाल मंदिर पहुंचीं, कैलाश विजयवर्गीय पर साधा निशाना, बोलीं- भगवान जैसा अपना नाम रख लीजिए, फिर सारे कुकर्म कीजिए, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा सोमवार को उज्जैन पहुंचीं। उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद उन्होंने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला।


अलका लांबा ने महाकाल मंदिर में पहले नंदी हाल और फिर देहरी से भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने नंदी मंडपम में बैठकर ध्यान लगाया। दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि


भगवान के नाम को अपने नाम में जोड़ लेना काफी नहीं होता, सवाल यह है कि काम क्या किया जा रहा है। आज जिन मंत्री का नाम कैलाश है, उनका काम पाप और अपराध से जुड़ा हुआ दिखाई देता है।


उन्होंने कहा कि भगवान शिव ने सृष्टि और मानवता की रक्षा के लिए विष पिया और नीलकंठ कहलाए, लेकिन आज सरकार में एक मंत्री ऐसे हैं जो विष पीने के बजाय समाज में जहर फैला रहे हैं। अलका लांबा ने आरोप लगाया कि ऐसे बयान और गतिविधियां समाज को बांटने और नफरत फैलाने वाली हैं।


अलका लांबा ने एक और गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि इंदौर से उज्जैन आते समय उन्होंने एक ऑटो के पीछे ऐसा विज्ञापन देखा, जिसमें एक ऐसे व्यक्ति का प्रचार किया जा रहा था, जिसे नाबालिग बेटियों के बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है और जो उम्रकैद की सजा काट रहा है।


उन्होंने इसे बेहद शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों को हीरो की तरह पेश किया जाना समाज और खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए घातक है। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस इस तरह की मानसिकता और अपराधियों के महिमा मंडन के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE