सनावद। श्रीमंत बाजीराव पेशवा शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिन बिरला और जनप्रतिधियों ने किया। विधायक ने कहा कि हमें गर्व है कि महाविद्यालय का नामकरण अजेय योद्धा श्रीमंत बाजीराव पेशवा शासकीय महाविद्यालय किया गया है। महान योद्धा बाजीराव पेशवा ने राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान किया। विधायक ने कहा कि महाविद्यालय के विकास और विस्तार के लिए जनभागीदारी समिति ने सराहनीय कार्य किए हैं। महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए मंच और परिसर का निर्माण किया गया है।
इस दौरान जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष प्रभात उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर, अनिल अजमेरा, संजय राठौर सहित महाविद्यालय स्टाफ व बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।