मनासा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मनासा द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालतों में त्वरित प्रकरणों के निराकरण एवं आपसी समझौते के माध्यम से अधिकतम मामलों का समाधान कराने में उत्कृष्ट योगदान देने पर वरिष्ठ अधिवक्ता रामप्रसाद कसेरा एवं रिंकू कसेरा को सम्मानित किया गया।
द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश आशुतोष यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट भूपेंद्र आर्य, राकेश कुमार मरावी एवं रौनक पाटीदार द्वारा दोनों अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अधिवक्ता मदनबंधु धाकड़, दीपेश प्रजापति, अर्जुन बारेठ, गिरीराज पाराशर, ईश्वर धाकड़, राजेश प्रजापति, रमेश रावत, गोविंद भांभी सहित अन्य साथी अधिवक्ताओं ने सम्मानित अधिवक्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।