BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2026, 4:41 pm
KHABAR : बिस्टान थाने को मिला नया नेतृत्व, गुलाब सिंह रावत ने संभाला थाना प्रभारी का पदभार, शबे-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। पुलिस विभाग में हुए हालिया फेरबदल के बाद खरगोन जिले के बिस्टान थाना में पुलिस कमान बदल गई है। शनिवार को नवागत थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे भीकनगांव थाना में पदस्थ थे। वहीं पूर्व थाना प्रभारी जितेंद्र बघेल का स्थानांतरण डीआरपी लाइन, खरगोन किया गया है।

पदभार संभालने के बाद थाना प्रभारी गुलाब सिंह रावत ने थाना स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करना और जनसुनवाई को प्राथमिकता देना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी रहेगी।


शबे-बारात को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार शाम 5 बजे बिस्टान पुलिस थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि मुस्लिम समाज द्वारा शबे-बारात का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस दौरान रात्रि में मस्जिदों में इबादत की जाएगी तथा कब्रस्तान में जाकर फूल पेश कर फातिहा पढ़ी जाएगी।


बैठक में नवागत थाना प्रभारी ने उपस्थित नागरिकों एवं समाजजनों से परिचय प्राप्त कर त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।


व्यवस्थाओं और यातायात पर रखी गई मांगें
मुस्लिम समाज के सदर अरशद ठेकेदार, नायब सदर मुस्ताक पठान, अनकवाड़ी मस्जिद सदर फैजु मुंडा, अनीश बागवान, अमीन पठान सहित समाजजनों ने पर्व के दौरान मस्जिद चौक पर आवश्यक सुरक्षा व व्यवस्थाओं की मांग रखी।


वहीं व्यापारियों ने बस स्टैंड क्षेत्र में लगने वाले यातायात जाम की समस्या से भी थाना प्रभारी को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।


इनकी रही उपस्थिति
बैठक में नगर परिषद सभापति प्रहलाद वास्कले, पार्षद प्रेमलाल मौरे, रूपेश राठौड़, तोताराम गोलकर सहित थाना स्टाफ के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE