नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच में सोमवार को सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। यह कार्यक्रम अपर कलेक्टर बीएस कलेश की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें कलेक्टोरेट के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
इस अवसर पर कलेक्टोरेट भवन स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया। इसके पश्चात फरवरी माह के शासकीय कार्यों की विधिवत शुरुआत की गई।
कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे, श्रुति भयडिया सहित कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।