BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में पशुपालकों के लिए बड़ा प्लान,.. <<     KHABAR : वॉरियर्स पथ अकादमी सरसी के 12 मुक्केबाज.. <<     REPORT : शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 2, 2026, 5:32 pm
KHABAR : पंख अभियान के तहत स्‍वयं सेवकों की कार्यशाला सम्‍पन्‍न, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने कहा- बाछडा समुदाय के 10-10 युवक-युवतियों को स्‍थानीय उद्योगों में रोजगार दिलाया, अधिकारियों को दिए शत-प्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्‍मी योजना का लाभ दिलाने के निर्देश, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जिले के बाछडा समुदाय के 10-10 युवक , युवतियों को प्रेरित कर स्‍थानीय उद्योगो के समन्‍वय, सहयोग से रोजगार दिलाया जाएगा। पंख अभियान के स्‍वयं सेवक ऐसे पात्र एवं इच्‍छुक युवक, युवतियों को प्रेरित कर उनकी सूची उपलब्‍ध कराए, जिससे, कि उन्‍हें स्‍थानीय उद्योगो में रोजगार दिलाया जा सके। यह बात कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में पंख अभियान के तहत नियुक्‍त स्‍वयं सेवकों की कार्यशाला को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव , जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या एवं विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी एवं पंख अभियान के स्‍वयं सेवक भी उपस्थित थे।

कार्यशाला में कलेक्‍टर ने कहा, कि जिले में पशुपालकों के केसीसी बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सभी स्‍वयं सेवक बाछडा समुदाय के पशुपालकों की सूची तैयार कर उपलब्‍ध कराए, जिससे, कि उनकों के.सी.सी. प्रदान किया जा सके। कलेक्‍टर ने कहा, कि के.सी.सी.के लाभ से कोई भी पशुपालक वंचित ना रहे। सभी के के.सी.सी. प्रकरण तैयार कर बैंकों से के.सी.सी.जारी करवाया जाए।

कार्यशाला में कलेक्‍टर ने पंख अभियान के तहत विभिन्‍न स्‍वरोजगार योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों से चर्चा कर, उन्‍हें हुए लाभ, स्‍थापित स्‍वरोजगार एवं अर्जित आय के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर ने लाभांवित हितग्राहियों से कहा, कि वे अपने समुदाय के अन्‍य पात्र युवक, युवतियों को भी शासन की विभिन्‍न योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित कर उन्‍हें स्‍वरोजगार स्‍थापित करने में सहयोग करें।

कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास, उद्यानिकी, कृषि, पशुपालन, आजीविका मिशन, आदि विभागों द्वारा गत एक वर्ष में विभागीय योजनाओं में लाभांवित हितग्राहियों की प्रगति से अवगत कराया। जिला कार्यक्रम अधिकारी पण्‍ड्या को कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि बाछडा समुदाय की इस माह अंत तक जिले में शतप्रतिशत बालिकाओं को लाड़ली लक्ष्‍मी योजना का लाभ दिलाए। कोई भी पात्र बालिका लाड़ली लक्ष्‍मी योजना के लाभ से वंचित ना रहे। बैठक में पंख अभियान के स्‍वयं सेवकों ने भी अपने महत्‍वपूर्ण सुझाव दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE