नीमच। नीमच विधानसभा के भादवामाता मंडल के ग्राम पंचायत झालरी में आज ग्राम बोरखेड़ी खुर्द से झालरी तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क का भूमिपूजन किया गया। इस सड़क का निर्माण 2.80 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा और यह पंचायत को शहर से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भूमिपूजन विधायक दिलीप सिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा मदन धनगर, जिला महामंत्री धन सिंह कैथवास, जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह, मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा, महामंत्री महेश गुर्जर, मेहर सिंह जाट, जनपद सदस्य रतन मालावत, मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह, मोहन नागदा, सरपंच प्रतिनिधि कालूराम गुर्जर, नवलकृष्ण शरावत, जीवन माली, लाल सेन, देवकिशन, दिलीप पुरोहित, गोपाल मीणा, तुलसीराम मीणा समेत बड़ी संख्या में ग्राम बोरखेड़ी खुर्द के ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने विधायक परिहार का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और फूल बरसाकर इस शुभ अवसर को यादगार बनाया। नई सड़क के बनने से क्षेत्र में संपर्क और सुविधाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।