शामगढ़। थाना शामगढ़ अंतर्गत चंदवासा पुलिस चौकी ने अवैध सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चंदवासा बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास से हुकुम पिता कैलाश वेद को सट्टा पर्ची पर अंक लिखते हुए पकड़ा।
पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर मौके पर दबिश दी गई, जहां आरोपी सट्टा लिखने में संलिप्त पाया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टे से संबंधित सामग्री जब्त कर उसे हिरासत में लिया।
चंदवासा पुलिस चौकी द्वारा आरोपी के विरुद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में जुआ एवं सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।