नीमच। नगर के प्रतिष्ठित श्री एस.आर. कॉलेज ऑफ फार्मेसी की प्रथम वर्ष की छात्रा कु. इशिका जैन ने नर्मदापुरम में आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8वाँ स्थान प्राप्त किया।
कु. इशिका जैन, पिता मनीष जैन, ने प्रतियोगिता के दौरान अपने हुनर, रणनीतिक सोच और आत्मविश्वास से यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से न केवल महाविद्यालय बल्कि नगर का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार ने छात्रा इशिका जैन को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।