माउंट आबू। पर्यटन स्थल माउंट आबू में पिछले दो दिनों में7 डिग्री की गिरावट देखी गई। दो दिनों में आज माउंट आबू का तापमान 2 डिग्री पर पहुंच गया। अरावली की उच्चतम चोटी गुरु शिखर पर जमाव बिंदु पर रहा तापमान। पर्यटक फिर इंतजार कर रहे हैं माउंट आबू के बर्फीले मंजर का अगर लगातार तापमान फिर गिरा तो जमाव बिंदु से नीचे आ सकता है तापमान। माउंट आबू के खुशनुमा मौसम और हसीन मजारों का आनंद उठा रहे हैं पर्यटक।